सिराली में पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड के नए शोरूम का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा आधुनिक तकनीकों का लाभ

 

भोपाल हेडलाइंस | सिराली/हरदा | संजय योगी 7805953532

 

सिराली-हरदा रोड स्थित पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड के नए शोरूम का विधिवत शुभारंभ कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मिस्टर जे.एल. शर्मा के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मनोज कुमार सरले, रविशंकर कुशवाह, सुनील तामखाने, मयंक चैतन्य, जिब्राइल खान एवं राधा गोविंद शर्मा सहित क्षेत्र के किसान, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मीडिया कर्मियों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।

नव स्थापित शोरूम के माध्यम से किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले कृषि रसायन, कार्बनिक उर्वरक, जैव उत्प्रेरक, वृद्धि उत्तेजक एवं उन्नत बीज किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनी का उद्देश्य किसानों को आधुनिक और प्रभावी संसाधन प्रदान कर उनकी फसल उत्पादन क्षमता एवं गुणवत्ता में वृद्धि करना है।

कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि यह शोरूम किसानों के लिए एक समर्पित केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जहां उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी के साथ-साथ विशेषज्ञों द्वारा उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। इससे किसान नई तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में सकारात्मक वृद्धि कर सकेंगे।

अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि भविष्य में कंपनी की ओर से किसानों के लिए मिट्टी परीक्षण (सॉयल टेस्टिंग) नि:शुल्क कराया जाएगा, जिससे उन्हें अपनी फसल के लिए उपयुक्त उर्वरकों और पोषक तत्वों की सही जानकारी मिल सकेगी।