जिला पंचायत पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न
जिला पंचायत पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न
भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532
हरदा/जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई जिसमें ,जल गंगा संवर्धन अभियान ,जल संसाधन विभाग, उद्यानिकी,कृषि, पीएचई, महिला बाल विकास, उद्योग, शिक्षा,उच्च शिक्षा , विभागों की समीक्षा की गई , जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह ने आंगनवाड़ी भवनों के जल्द से जल्द पूर्ण करने, अजनाल नदी की सफाई, अजनाल के उदगम स्थल पर स्टॉप डैम बनाने के निर्देश दिए , जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत ने नहर में तोड़ फोड़ करने वालो पर कारवाही करने , हरदा विधायक डॉ आर के दोगने ने औद्योगिक क्षेत्र विकास के कार्यों को अतिशीघ्र करने, जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल ने प्राइवेट स्कूलों में महंगी किताबों के उपयोग पर कारवाही करने के निर्देश दिए
नगर परिषद सिराली के सीएमओ को अनुपस्थित होने के कारण कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के भी निर्देश दिए गए बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजलि जोसेफ एवं संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे
