अवधपुरी में रहवासी इलाके में चल रही शराब की दुकान के विरोध में की प्रेस वार्ता.
अवधपुरी में रहवासी इलाके में चल रही शराब की दुकान के विरोध में की प्रेस वार्ता.
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल गुरुवार को अवधपुरी के रहवासी इलाके शुभालय विलास रहवासी सोसायटी के ठीक सामने खुली शराब की दुकान के विरोध प्रदर्शन के लिए एक प्रेस वार्ता रखी गई जिसमें निम्न बिंदुओं को कहा गया....
पिछले एक वर्ष से यह शराब की दुकान यहीं चल रही है जिसका पिछले साल भी विरोध हुआ था पर प्रशाशन द्वारा आगले साल यह दुकान इस रहवासी इलाके में नहीं खुलेगी इस आशावरान के बाद यह शराब की एक वर्ष चली। इसके बाद इस वर्ष पुनः इस शराब की दुकान पुन रहवासी इलाके में थोप दी गई। इसके विरोध में पिछले 26 दिनों से लगातार यह धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल चल रहा है जिसके तरफ शासन प्रशासन का कोई ध्यान अभी तक आकर्षित नहीं हुआ है ना ही शासन प्रशासन की तरफ से कोई भी व्यक्ति एसडीएम या कलेक्टर हमारे तक नहीं आया है और ना ही इस शराब की दुकान को हटाने के लिए कोई आश्वासन हमें प्राप्त हुआ है।
आप मीडिया कर्मियों के माध्यम से अब हम शासन प्रशासन को चेताना चाहते कि अगर 5 दिन के अंदर अगर इस समस्या का समाधान नहीं किया जाता है ओर यह शराब की दुकान रहवासी क्षेत्र से नहीं हटायी जाती है तो यहां संपूर्ण अवधपुरी के लगभग 10000 लोग इकडे होकर उग्र प्रदर्शन प्रदर्शन करेंगे इस प्रदर्शन में यदि कोई कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो इसके लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा।
