नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ताओं और नर्मदा परिक्रमा पूर्ण करने पर पूरन चौरसिया का हुआ अभिनंदन

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से राजधानी भोपाल में ईद मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ताओं तथा समाजसेवा एवं आध्यात्मिक यात्रा पूर्ण करने वाले विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

 

समारोह में उज्जैन से नवनियुक्त भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुलरेज शेख, भोपाल से सबर आलम तथा नर्मदा परिक्रमा पूर्ण करने पर पूरन चौरसिया, का विशेष अभिनंदन किया गया। उपस्थित जनसमूह ने पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिह्न देकर सभी अतिथियों का सम्मान किया।

 

कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद तौफीक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश सहसंयोजक के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सौहार्द, भाईचारा और सांस्कृतिक समरसता को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर तपन भौमिक, अशोक सैनी, शाहिद सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ईद की शुभकामनाओं के साथ आपसी सद्भाव और राष्ट्रहित के संकल्प को दोहराया गया।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और भाजपा के समावेशी दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की प्रगति सभी वर्गों की सहभागिता से ही संभव है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।