स्थान: ग्राम तजपुरा, गोंदागांव गंगेश्वरी रोड तेज आंधी-तूफान में भी प्रज्वलित हुई ज्योत, ‘ॐ’ के आकार में दिखी।
भोपाल हेडलाइंस | विशेष खबर संवाददाता: संजय योगी (मो. 7805953532)
तजपुरा-गोंदागांव स्थित श्री काल भैरव मंदिर में एक अद्भुत और आस्था से जुड़ी घटना सामने आई है।
वैशाख पूर्णिमा एवं गुरु गोरखनाथ जयंती के अवसर पर शुक्रवार रात्रि में श्री भैरव हवन-पूजन सम्पन्न हुआ। इसके अगले दिन शनिवार शाम को मंदिर के सेवादार श्री कपिल योगी दीपक प्रज्वलित करने पहुंचे।
बताया जा रहा है कि उस समय मौसम बेहद खराब था और तेज आंधी-तूफान चल रहा था। ऐसी स्थिति में माचिस की अंतिम तीली से दीपक जलाया गया। आश्चर्यजनक रूप से दीपक की लौ न केवल स्थिर रही, बल्कि कुछ ही क्षणों में उसका आकार पवित्र ‘ॐ’ जैसा प्रतीत होने लगा।
इस दृश्य को देखकर कपिल योगी भावविभोर हो गए और इसे दिव्य संकेत मानते हुए भगवान के प्रति नतमस्तक हो गए।
मंदिर से जुड़े साधक श्री गोविंद विश्वकर्मा, मुख्य पुजारी श्री पवन दुबे, श्री विजय पंडित जी एवं अन्य श्रद्धालुओं ने भी इस घटना को भगवान काल भैरव की विशेष कृपा का प्रतीक बताया।
वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि तेज हवा के कारण दीपक की लौ का आकार बदलना एक प्राकृतिक प्रक्रिया हो सकती है, लेकिन ‘ॐ’ जैसा स्पष्ट रूप बनना आस्था और विश्वास का विषय बन गया है।