वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र योगी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

संतोष योगी की खबर 9993268143

बागली/देवास। अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री राजेन्द्र जी योगी (बागली) का सोमवार, 4 मई को असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नाथ समाज सहित पत्रकारिता जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

स्वर्गीय श्री योगी सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय और सम्मानित व्यक्तित्व थे। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

परिजनों के अनुसार, स्व. राजेन्द्र जी योगी की अंतिम यात्रा मंगलवार, 5 मई को प्रातः 9 बजे उनके निज निवास देवयानी कॉलोनी, बागली (जिला देवास) से निकलेगी, जो मुक्तिधाम पहुँचेगी।

वे श्री जगदीश जी योगी (करोंद) के ज्येष्ठ पुत्र, सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी श्री मांगीलाल जी योगी के छोटे दामाद, पत्रकार सुनील योगी एवं अनिल योगी के जीजाजी तथा वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती निशा योगी के पति थे।

उनके निधन पर समाज के विभिन्न संगठनों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

शोक व्यक्त करने वालों में संपादक संतोष योगी, भोपाल हेडलाइंस के संजय योगी, लेखराज योगी, विजय नाथ राठौड़ ,राहुल योगी,मनोज योगी पत्रकार सहित अनेक समाजजन शामिल हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।

ॐ शांति ॐ शांति शांति