ईशान पार्क सहकारी संस्था की वार्षिक सभा संपन्न, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

 भोपाल के ईशान पार्क क्षेत्र में स्थित ईशान पार्क रहिवासी रखरखाव सहकारी संस्था मर्यादित (पंजीयन क्रमांक डीआरबी 1410) की वार्षिक साधारण सभा रविवार सुबह सेंट्रल पार्क (गणेश पार्क) में आयोजित की गई। सभा की शुरुआत कॉलोनी के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह से हुई, जिसमें उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

 

सभा में संस्था के सदस्यों की उपस्थिति में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए गए। पिछली साधारण सभा की कार्यवाही का वाचन कर सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय लेखों और वित्तीय पत्रकों को प्रस्तुत कर अनुमोदन किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट को भी सदस्यों ने स्वीकृति प्रदान की।

 

इसके अलावा वर्षभर में संचालक मंडल द्वारा आयोजित बैठकों की कार्यवाही की समीक्षा की गई और अन्य विषयों पर भी विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित सदस्यों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

 

संस्था के अध्यक्ष अशोक गुप्ता असाटी ने बताया कि बैठक में केवल पंजीकृत सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग और सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था की निरंतर प्रगति में सभी का योगदान महत्वपूर्ण है।