भोपाल: प्रयास आर्ट गैलरी में टोट बैग पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन, 25 प्रतिभागियों ने सीखी कला
*भोपाल: प्रयास आर्ट गैलरी में टोट बैग पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन, 25 प्रतिभागियों ने सीखी कला*
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल शहर की प्रसिद्ध कला संस्था 'रंगरीत' द्वारा 4 मई 2026 को प्रयास आर्ट गैलरी में टोट बैग पेंटिंग कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में 7 वर्ष के बच्चों से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाओं सहित करीब 25 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
रंगरीत की निदेशक एवं कलाकार रश्मि जैन ने बताया कि आज के डिजिटल युग में लोग लगातार मोबाइल और सोशल मीडिया से घिरे रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कार्यशाला मानसिक शांति, रचनात्मकता को बढ़ावा देने और कला से जुड़ाव के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
कार्यशाला में कलाकार रश्मि जैन एवं रोमिका ने प्रतिभागियों को टोट बैग पर एक्रेलिक रंगों से विभिन्न डिजाइन, फूल-पत्ती, मंडला आर्ट और वॉरलि पेंटिंग की बारीकियां सिखाईं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने अपने हाथों से रंग-बिरंगे टोट बैग तैयार कर खुशी जाहिर की। प्रतिभागी सीमा शर्मा ने बताया, "पहली बार बैग पर पेंटिंग की, बहुत सुकून मिला। घर जाकर बच्चों को भी सिखाऊंगी।"
रश्मि जैन ने जानकारी दी कि कार्यशाला के सफल आयोजन के बाद संस्था द्वारा अब मदर्स डे के अवसर पर विशेष ज्वेलरी मेकिंग कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें हैंडमेड ईयररिंग्स, ब्रेसलेट और नेकलेस बनाना सिखाया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी रंगरीत से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।
कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मा
नित किया गया।
