भोपाल मे बुंदेलखंड विरासत बचाओ मंच द्वारा मनाई गईं महाराजा छत्रसाल जयंती!!

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

भोपाल शहर मे *बुंदेलखंड विरासत बचाओ मंच* के तत्वावधान मे छत्रसाल नगर फेज 2 मे स्थित महाराजा छत्रसाल जी की जी भव्य प्रतिमा के समक्ष समस्त बुंदेलखंड परिवार के लोगों ने महाराजा छत्रसाल जी की 377वीं जयंती मनाई!!

 

इस अवसर पर महाराजा छत्रसाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, तिलक कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप मे क्षेत्र के पार्षद श्री जीत राजपूत जी, बुंदेलखंड विरासत बचाओ मंच के कार्यकारी अध्यक्ष श्री आलोक खरे जी एवं संरक्षक श्री जे के पाठक जी एवं उत्तरप्रदेश क्षेत्र के संयोजक श्री रमाशंकर द्विवेदी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, इस कार्यक्रम के संयोजक रमन तिवारी जी के द्वारा महाराजा छत्रसाल जी के जीवन के विषय मे बहुमूल्य जानकारी दी गईं एवं *आगामी 12 मई को होने जा रहे बुंदेली महोत्सव जो कि आर डी मेमोरियल कॉलेज सभागार मे दिन मे 2 बजे से 5 बजे तक संपन्न होना है इसके विषय मे भी जानकारी दी गईं!!*

 

महाराजा छत्रसाल एक ऐसे महाराजा थे जिन्होंने मुगलों से हमारे बुंदेलखंड को सुरक्षित रखने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई , जिन्होने सामाजिक समरसता को अपने जीवन मे सबसे पहले चरितार्थ किया एवं पूर्ण स्वराज और स्वतंत्र राज्य स्थापित किया जिसकी सीमा बिहार के नवादा जिले तक लगती थी, महाराजा जी एक ऐसे योद्धा थे जिन्होंने अपने जीवन काल मे 52 युद्ध लड़े पर एक भी नहीं हारा ऐसा उदाहरण विश्व मे कोई दूसरा नहीं मिलता!! 

यह उदगार रमन तिवारी जी ने सभी के समक्ष रखे!!

 

 इस अवसर पर भोपाल शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अनेक भाई उपस्थित हुए!!..

 

अंत मे श्री महेंद्र सिह बुंदेला एवं अविनाश जी के द्वारा उपस्थित सभी भाइयों का आभार प्रगट किया गया! 

 

कार्यक्रम का संचालन श्री एन के रिछारिया द्वारा किया गया!!