*मंडला जिले में शिव अवतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की प्राण प्रतिष्ठा एवं जन्म महोत्सव सम्पन्न*

 

संतोष योगी की खबर 9993268143

 

मंडला। जिले के नैनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पोंडी में 1 मई 2026, शुक्रवार को नाथ समाज द्वारा नव निर्मित मंदिर में शिव अवतारी महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की प्राण प्रतिष्ठा एवं जन्म महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में नाथ समाज के लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें भक्तजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न की गई। दोपहर 2 बजे प्रवचन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें धर्म और समाज के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद 3 बजे हवन-पूजन किया गया तथा शाम 5 बजे भंडारा एवं प्रसादी वितरण किया गया।

इस अवसर पर आचार्य पं. संतोष महाराज जी (नर्मदापुरम, होशंगाबाद) विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने अपने आशीर्वचन से श्रद्धालुओं को धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

आयोजन नाथ समाज द्वारा किया गया, जिसमें समाज के सभी सदस्यों एवं स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा।