12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप–2026 में क्षेत्र के खिलाड़ियों का चयन
12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप–2026 में क्षेत्र के खिलाड़ियों का चयन
भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532
टिमरनी/हरदा /नेपाल की राजधानी काठमांडू में 29 से 31 मई 2026 तक आयोजित होने वाली 12वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप–2026 में क्षेत्र के खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमें मध्यप्रदेश के खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे तिनका सामाजिक संस्था एवं कराटे परिवार, टिमरनी से जुड़े खिलाड़ी अर्पण सांख्ले, चंचल जिनोदिया, सिद्धि अवस्थी, अंतिमा यदुवंशी एवं अश्विनी यदुवंशी प्रतियोगिता में भाग लेकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में चंचल जिनोदिया ग्राम खपरिया तथा अश्विनी एवं अंतिमा यदुवंशी ग्राम सुरंगी (खपरिया) की निवासी हैं। सभी खिलाड़ी लंबे समय से नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और विभिन्न जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं प्रतियोगिता में अर्पण सांख्ले 55 किलोग्राम, चंचल जिनोदिया एवं सिद्धि अवस्थी 50 किलोग्राम, अंतिमा यदुवंशी 40 किलोग्राम तथा अश्विनी यदुवंशी 45 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
कराटे प्रशिक्षक सेनसई कुलदीप ढोके ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित होना खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे और क्षेत्र, मध्यप्रदेश तथा देश का नाम रोशन करेंगे तिनका सामाजिक संस्था एवं कराटे परिवार के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की
है।
