अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप कराटे चैम्पियनशिप में कैम्पियन स्कूल के 12 साल के कुशाग्र भट्ट ने जीते 2 स्वर्ण पदक
अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड कप कराटे चैम्पियनशिप में कैम्पियन स्कूल के 12 साल के कुशाग्र भट्ट ने जीते 2 स्वर्ण पदक
संतोष योगी की खबर 999 3268 144
भोपाल कैम्पियन स्कूल, अरेरा कॉलोनी, भोपाल के सेकेंडरी सेक्शन की कक्षा नवमीं में अध्ययनरत कुशाग्र भट्ट ने हाल ही में प्रियदर्शिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मुलुंड वेस्ट, मुंबई, भारत में आयोजित 31वीं यूरो एशिया इंटरनेशनल WFSKO ओपन कराटे चैम्पियनशिप 2026 में प्रतियोगिता की कुमाइटे एवं काता श्रेणी में 12 वर्ष के व्यक्तिगत बॉयज़ वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदकों पर अपना कब्ज़ा जमाया। कुशाग्र के इस शानदार प्रदर्शन के बदौलत उन्हें "सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट" भी प्रदान किया गया। यह प्रतियोगिता वर्ल्ड फुनाकोशी शोतोकान कराटे ऑर्गनाइजेशन (WFSKO) द्वारा आयोजित की गई थी। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विश्व के 27 देशों – जापान, श्रीलंका, यूएई, मलेशिया, भारत, जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल, रूस, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका आदि देशों के सैकड़ों प्रतियोगी खिलाड़ियों ने भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ. अमृतलाल टोप्पो एस.जे., उप प्राचार्य फादर फेबियानुस खलखो एस.जे. एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के एचओडी श्री जोंसी कोशी ने कुशाग्र की इस अंतरराष्ट्रीय स्वर्णिम सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।
