मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने डीएमओ को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने डीएमओ को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532
हरदा। भारतीय किसान संघ के रहटगांव तहसील प्रतिनिधिमंडल ने जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ) श्री ठाकुर से मुलाकात कर समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की निर्धारित मात्रा बढ़ाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्तमान खरीदी सीमा किसानों के हित में पर्याप्त नहीं है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बैठक के दौरान किसानों ने रहटगांव में खाद वितरण केंद्र के लिए स्थायी विक्रय स्थल उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में मूंग खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।
भारतीय किसान संघ ने प्रशासन के माध्यम से शासन तक किसानों की मांग पहुंचाने का आग्रह करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मूंग खरीदी की मात्रा में वृद्धि नहीं की गई तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। किसानों ने कहा कि खेती-किसानी से जुड़े विभिन्न कार्यों में उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और सरकार को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए।
इस अवसर पर हरिओम गौर, आनंद पटेल, पवन गौर, दीपक पटेल, सियाराम गौर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
