भारतीय मजदूर संघ ने मनाया पर्यावरण दिवस
भारतीय मजदूर संघ ने मनाया पर्यावरण दिवस
संतोष योगी की खबर 999 3268 143
भोपाल /हेवू बीएमएस ने पर्यावरण दिवस मनाया इस अवसर पर श्रीमान रामनाथ गणेशे अखिल भारतीय मजदूर मंत्री ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ अमृता देवी बिश्नोई के बलिदान दिवस को 28 अगस्त के रूप में पर्यावरण दिवस मनाता आ रहा है अमृता देवी ने राजस्थान में खेजडी गाँव में पेडो की रक्षा के लिए 367 महिला पुरुष के साथ पेड़ पर लिपट गये राजा के आदेश पर पेड़ों सहित उन लोगो काट दिया इस हाहाकार से राज को अपनी भूल का पश्चाताप हुआ और उन्होने विश्नोई समाज को पर्यावरण के प्रेम के प्रति समर्पित भाव दिया । 20 और 9 सिध्दांत प्रतिपादित देने वाले विश्नोई समाज से अमृता देवी ने पर्यावरण के प्रति सामाजिक भाव दिखाया। रक्षाबंधन 28 अगस्त होने कारण हेवू बीएमएस ने 5 सितंबर को पर्यावरण दिवस मनाया सैकडो कार्यकर्ताओ द्वारा मीरा वाकिफ पद्धति से वृक्षारोपण किया गया पीपल नीम जामुन के वृक्ष लगाकर रोपित किया गया। इस अवसर पर श्री प्रदीप अग्रवाल वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण पटवा एवं पर्यावरण के जिला संयोजक अरुण चौकीकर ने अपना व्यक्तव रखा ।
