बिरसा मुंडा जयंती: "हरियाली का संदेश" – पौधारोपण कार्यक्रम
बिरसा मुंडा जयंती: "हरियाली का संदेश" – पौधारोपण कार्यक्रम
भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल/वीर बिरसा मुंडा जी की150 वीं जयंती के अवसर पर सीटू यूनियन द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर BHEL भोपाल के इकाई प्रमुख पी के उपाध्याय जी ने कहा कि यह पहल बिरसा मुंडा के प्रकृति प्रेम, सामाजिक न्याय, और पर्यावरण संरक्षण के आदर्शों को जीवंत करने के लिए समर्पित है। महाप्रबंधक टी यू सिंह जी ने कहा कि बिरसा मुंडा जी की " जल, जंगल, जमीन" की सोच को अपनाना होगा। बिरसा मुंडा ने सिखाया ‘जंगल हमारा जीवन है।’ आइए, हरियाली बढ़ाकर उनका सपना पूरा करें।
श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने कहा कि ऐसे महान व्यक्ति की आदर्शो को अपना कर हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष लोकेंद्र शेखावत, महामंत्री रंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष शहीद अली, विनय सिंह, कुलदीप मौर्य, सहित सैकड़ों सीटू यूनियन पदाधिकार शामिल हुए।
