पहले बड़े अतिक्रमण हटाएँ”शेख असलम के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन“प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का मोर्चा, ज्ञापन सौंपा”

 

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 

 

 

 

सिराली/तहसील क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन द्वारा की जा रही चयनात्मक कार्रवाई के विरोध में फुटकर व्यापारी महासंघ, शेख असलम के नेतृत्व में, आज तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने आरोप लगाया कि नगर में की जाने वाली कार्रवाई केवल गरीब और अस्थायी फुटकर व्यापारियों पर केंद्रित रहती है, जबकि प्रभावशाली लोगों तथा वर्षों पुराने पक्के अवैध निर्माणों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता संघ के प्रतिनिधि शेख असलम ने कहा कि फुटकर व्यापारी अपनी रोज़ी-रोटी छोटे ठेलों, अस्थाई दुकानों और दैनिक बिक्री पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में केवल कमजोर वर्ग को निशाना बनाना और बड़े अतिक्रमणों को नज़रअंदाज़ करना गंभीर अन्याय है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि“यदि प्रशासन वास्तव में निष्पक्ष कार्रवाई करना चाहता है, तो सबसे पहले बड़े और स्थायी अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र चलाए, न कि गरीबों पर दबाव बनाए।”

*व्यापारी संघ की प्रमुख माँगें*

फुटकर व्यापारी महासंघ (शेख असलम) द्वारा ज्ञापन में निम्न मांगें रखी गईं

 

1. बिना भेदभाव सभी अवैध अतिक्रमणों पर समान कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

2. कार्रवाई से पहले फुटकर व्यापारियों के लिए वैकल्पिक स्थल/स्थायी मार्केट ज़ोन तय किया जाए।

3. प्रस्तावित कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यापारी के साथ पक्षपात, दबाव या दुर्व्यवहार न किया जाए।

4. नगर परिषद एवं प्रभावशाली लोगों द्वारा किए गए पुराने स्थायी अवैध निर्माणों पर पहले कार्रवाई की जाए।

5. पुराने बस स्टैंड से नहर मार्ग तक PWD द्वारा सड़क का सीमांकन (Demarcation) कराया जाए।

6. सीमांकन रिपोर्ट के आधार पर सभी अवैध पक्के निर्माणों को हटाया जाए और निष्पक्ष कार्रवाई लागू की जाए शेख असलम ने प्रशासन से आग्रह किया कि जब तक वास्तविक सड़क चौड़ाई और असली अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक छोटे व्यापारियों को परेशान न किया जाए यह ज्ञापन मुख्य नगरपालिका अधिकारी सिराली एवं थाना प्रभारी सिराली को भी भेजा गया है