ICSI भोपाल चैप्टर द्वारा “ज्ञानोदय – फुल डे कॉन्फ्रेंस”का सफल आयोजन
ICSI भोपाल चैप्टर द्वारा “ज्ञानोदय – फुल डे कॉन्फ्रेंस”का सफल आयोजन
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) के भोपाल चैप्टर द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026, शनिवार को “ज्ञानोदय – From Insight to Impact Powered by Compliance” विषय पर फुल डे कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन क्वालिटी मोटल शिराज, भोपाल में किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशन से जुड़े सदस्यों, छात्रों एवं कॉरपोरेट प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कॉन्फ्रेंस में ICSI के अध्यक्ष, सीएस पवन जी. चांडक की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने उद्बोधन में उन्होंने कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशन की बढ़ती भूमिका, प्रभावी अनुपालन प्रबंधन तथा कॉरपोरेट गवर्नेंस को सुदृढ़ करने में प्रोफेशनल्स की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कंपनी सेक्रेटरी न केवल अनुपालन सुनिश्चित करने में बल्कि संगठनों के रणनीतिक निर्णयों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कॉन्फ्रेंस के तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रथम तकनीकी सत्र में सीएस वेंकटरामन कृष्णन, प्रैक्टिसिंग कंपनी सेक्रेटरी ने लोन, निवेश, संबंधित पक्ष लेनदेन (RPT), प्रतिभूतियों के निर्गम तथा अनुपालन प्रबंधन विषय पर व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ मार्गदर्शन दिया।
द्वितीय तकनीकी सत्र में डॉ. प्रिया सोनपर, काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट ने समग्र स्वास्थ्य एवं कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन विषय पर प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए और व्यावसायिक जीवन में मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपाय साझा किए।
कॉन्फ्रेंस की एक विशेष आकर्षण ICSI के अध्यक्ष के साथ ओपन हाउस इंटरैक्शन रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने प्रश्न एवं विचार साझा किए तथा अध्यक्ष ने उनका मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर भोपाल चैप्टर के चेयरमैन सीएस अंकुर चौकसे ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कॉन्फ्रेंसपेशेवरों को ज्ञानवर्धन, नेटवर्किंग एवं नए दृष्टिकोण प्राप्त करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं। वहीं चैप्टर के सचिव सीएस मनीष पाटीदार ने कॉन्फ्रेंस की सफलता के लिए सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम में भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) के सीएस अंकुर चौकसे, सीएस मनीष पाटीदार,सीएस सीएस अमन जैन, सीएस प्रदीप मुटरेजा, सीएस प्रवेश धवन, सीएस आशीष करोडिया, सीएस राजेश तरपारा, सीएस अंकित रोहित भी उपस्थिति थे ।
यह जानकारी भोपाल चैप्टर की अध्यक्ष सीएस अंकुर चौकसे द्वारा दी गयी I
