भगवानपुरा के दोगला पानी में विराजमान हैं माता रानी के नौ स्वरूप श्रद्धा और भक्ति के साथ भक्त कर रहे माता रानी के दर्शन-पूजन
भगवानपुरा के दोगला पानी में विराजमान हैं माता रानी के नौ स्वरूप
श्रद्धा और भक्ति के साथ भक्त कर रहे माता रानी के दर्शन-पूजन
भोपाल हेडलाइंस | हरदा जिला ब्यूरो संजय योगी 7805953532
भगवानपुरा (सिराली)। जिला हरदा की तहसील सिराली के ग्राम भगवानपुरा स्थित दोगला पानी में माता रानी के नौ स्वरूपों की प्रतिमाएं विराजमान हैं। यहां माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष आस्था देखने को मिल रही है।
माता रानी के नौ स्वरूपों की स्थापना से क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हैं। नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है।
ग्राम भगवानपुरा के दोगला पानी में विराजमान माता रानी के नौ स्वरूप श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति के केंद्र बने हुए हैं। जय माता दी के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहता है।
