शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, सिद्धांतों पर चलने की अपील — रोहित सिंह

संतोष योगी की खबर 99932 68 143

भोपाल। भगवा पार्टी द्वारा महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि इन महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि शहीदों के बताए गए सिद्धांतों पर चलकर ही देश की रक्षा और उन्नति संभव है।

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को विशेष रूप से इन क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर शहीदों को नमन किया।जिला संगठन मंत्री, पंकज साहू, जिला सचिव अंकित सिंह, जिला सचिव रंजीत सूर्यवंशी,वरिष्ठ समाज सेवी संतोष सेन,नाग मंदिर महंत राजू बाबा, गोविंदपुरा मंडल अध्यक्ष जीतू कुशवाहा, धर्मेन्द्र कटारे