गुप्त नवरात्रि पर 11 घंटे का अखंड हनुमान चालीसा पाठ,
गुप्त नवरात्रि पर 11 घंटे का अखंड हनुमान चालीसा पाठ,
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल मंगलवार को गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर अखंड 11 घंटे का हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया गया। यह दिव्य पाठ प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होकर प्रभु की इच्छा तक निरंतर चलता रहा।
आयोजन में मुख्य रूप से पंडित गिरीश शर्मा, पार्षद वार्ड 66 श्री जीत राजपूत, श्रीमती मंजू गौतम, डॉ. अतुल गुप्ता, डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. के. जी. मालविया, डॉ. शैलेंद्र सिंहा, डॉ. हर्षिता, नंदू भैया, श्री लक्ष्मण यादव, श्री उमाशंकर, श्री रवि, श्री चित्रकांत, श्री लीलाधर ठाकुर, श्री छोटू भाई, श्री उत्तम सारन सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
पूरे वातावरण में जय श्रीराम एवं जय हनुमान के जयकारों से भक्तिमय ऊर्जा का संचार होता रहा। श्रद्धालुओं ने पाठ में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर मंदिर के संस्थापक धर्मेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होता है।
