भोपाल में महाशिवरात्रि पर 14वां विशाल शिव भंडारा 16 फरवरी को
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 16 फरवरी 2026, सोमवार को राजधानी भोपाल में 14वां विशाल शिव भंडारा आयोजित किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन शिव शक्ति दुर्गा मंदिर, 128–129, उषा प्रभा कॉलोनी, बी.डी.ए. रोड, अवधपुरी में प्रातः 01 बजे से सायं 7 बजे तक संपन्न होगा।
कार्यक्रम का आयोजन सिंचलक्ष्मी बारह ज्योतिर्लिंग सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करने एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।
विशेष अतिथि के रूप में कृष्णा गौर उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के संयोजक शक्तिराव (पार्षद, वार्ड 60) एवं आयोजक भास्कर राव (एडवोकेट) हैं।
निवेदक के रूप में अवधपुरी मंडल के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार धोटे एवं मंडल मंत्री एवं सूचना प्रभारी रूपेश कुमार पाटिल ने धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पुण्य अवसर पर अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया है।
महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस भव्य भंडारे को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।