भोपाल में 16वीं भव्य शिव बारात एवं भंडारा का आयोजन
भोपाल में 16वीं भव्य शिव बारात एवं भंडारा का आयोजन
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री बाबा अमरनाथ धर्मार्थ सेवा समिति (पंजी.) भोपाल द्वारा 15 फरवरी 2026, रविवार को 16वीं भव्य शिव बारात एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 17वीं अमरनाथ यात्रा की तैयारी के अंतर्गत किया जा रहा है।
शिव बारात का प्रस्थान सुबह 10:30 बजे शिव मंदिर आदर्श नगर सेवा बस्ती से होगा, जो कृष्णा मार्केट, राजा भोज विश्वकर्मा मंदिर होते हुए बागसेवनिया मेन रोड से भोले चौराहा, बागसेवनिया पहुंचेगी यह जानकारी समिति के अध्यक्ष रामविलास टाले गुजर ने दी कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, शिव बारात एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। समिति के अध्यक्ष रामविलास टाले ने बताया कि आयोजन के मुख्य संरक्षक एवं मार्गदर्शक के रूप में
श्रीमती कृष्णा गौर जी (राज्य मंत्री एवं विधायक, गोविन्दपुरा विधानसभा) एवं श्री कमल पटेल जी (पूर्व कृषि मंत्री, मध्यप्रदेश शासन) का मार्गदर्शन प्राप्त रहेगा।आयोजक:श्री बाबा अमरनाथ धर्मार्थ सेवा समिति (पंजी.), भोपाल
