मालापुर सरकार प्रांगण में 24 घंटे का रामायण पाठ कल से 

भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

सिराली/। सिराली क्षेत्र के प्रसिद्ध भिलटबाबा प्रांगण, मालापुर सरकार में धार्मिक श्रद्धा और भक्ति के साथ 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 14 मार्च 2026, शनिवार को प्रातः 7 बजे से होगा।आयोजकों के अनुसार अखंड रामायण पाठ के दौरान भक्तजन भगवान श्रीराम के चरित्र और आदर्शों का श्रवण करेंगे तथा पूरे वातावरण में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल रहेगा। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी की संभावना है। कार्यक्रम का समापन 15 मार्च 2026 को सुबह 7 बजे महाआरती के साथ किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

आयोजन समिति ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।