37 वीं जिला कराटे प्रतियोगिता

संतोष योगी की खबर 99932 68143

भोपाल : भोपाल जिला कराटे संघ द्वारा म.प्र. कराटे संघ के तत्वाधान में 37 वीं जिला कराटे प्रतियोगिता का आयोजन 15 एवं 16 नवम्बर को गुजराती समाज भवन, तुलसी नगर में किया गया।

इस प्रेस विज्ञप्ति में संघ के सचिव संजय थवाईत ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता विश्व कराटे महासंघ के नियमों के अनुसार बालक, बालिका, स्वर्ण, पुरुष, महिला वर्ग में विभिन्न आयु वर्ग एवं वजन वर्ग में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन म.प्र. कराटे संघ के महासचिव जमाल नासिर कोषाध्यक्ष पी.जी.वी. नायर द्वारा किया गया।

दो दिवसीय कराटे प्रतियोगिता में भोपाल के विभिन्न स्कूल, कॉलेज और क्लब के कराटे खिलाड़ियों ने भाग लेकर पर्क जीते।

स्कूल वर्ग में कार्मेल कॉन्वेंट ने 10 स्वर्ण, 10 रजत एवं 14 कांस्य पर्क के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। उपविजेता में माउंट कार्मेल ने स्थान जीता।

क्लब वर्ग में ब्लैक बेल्ट कराटे अकादमी ने 11 स्वर्ण 8 रजत एवं 10 कांस्य के साथ विजेता का खिताब जीता। उपविजेता में योद्धा मार्शल आर्ट क्लब ने 8 स्वर्ण, 12 रजत एवं 8 कांस्य पर्क जीते।

निर्णय मंडल में एस.एन. शर्मा, मोहम्मद रियाज़, हेमंत देशमुख, प्रशांत खरे, मुकेश मेहर, अर्जुन सोनी, उत्कृष्ट, शुभम, मोहित, राजित, यशवंत आदि ने प्रतिस्पर्धा सम्पन्न करवाया|