4 बजे (दिनांक –14/05/2025 बुधवार ) विजय शाह के बंगले का घेराव किया जाएगा।
4 बजे (दिनांक –14/05/2025 बुधवार ) विजय शाह के बंगले का घेराव किया जाएगा। 
सौरभ कुमार नाथ की खबर 6263032872
भोपाल भारतीय सेना की बहादुर अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा दिया गया आपत्तिजनक बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि सेना और देश की महिलाओं के सम्मान पर सीधा प्रहार है। समाजवादी पार्टी ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए ऐलान किया है कि कल शाम 4 बजे (दिनांक –14/05/2025 बुधवार ) विजय शाह के बंगले का घेराव किया जाएगा। मंत्री विजय शाह का यह बयान माफी योग्य नहीं है मध्य प्रदेश सरकार जब तक उनका इस्तीफा नहीं ले लेती तब तक समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को पूरे दम-खम से उठाती रहेगी। यह आंदोलन केवल विरोध नहीं, बल्कि भारतीय सेना की गरिमा और देश की बेटियों के सम्मान की लड़ाई है।"*
*दिनांक - 14/05/2025*
*दिन - बुधवार*
*समय - 04:00 pm*
*स्थान - B2 श्यामला हिल्स*
