शिल्पकार पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 61वीं पुण्यतिथि बरखेड़ा स्थित "गुलाब उद्यान" में पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई।
शिल्पकार पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 61वीं पुण्यतिथि बरखेड़ा स्थित "गुलाब उद्यान" में पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई।
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल देश के स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी व प्रथम प्रधानमंत्री और भारतीय लोकतंत्र के शिल्पकार पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 61वीं पुण्यतिथि बरखेड़ा स्थित "गुलाब उद्यान" में पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई।
इस अवसर पर श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने कहा की नेहरू जी न केवल स्वतंत्र भारत के निर्माता थे, बल्कि उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके नेतृत्व में देश ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, औद्योगीकरण, शिक्षा और विदेश नीति के क्षेत्र में सशक्त पहचान बनाई। उन्होंने लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय को भारतीय राजनीति का मूल स्तंभ बनाया।
उनकी नीतियाँ और दूरदृष्टि आज भी प्रासंगिक हैं, अब देश को फिर से उनके जैसे विवेकशील, लोकतांत्रिक और समावेशी नेतृत्व की आवश्यकता है। नेहरू जी का सपना था एक प्रगतिशील, समावेशी और आत्मनिर्भर भारत का जहाँ हर नागरिक को गरिमा, समानता और अवसर मिले।
हम उनके सिद्धांतों को अपनाकर, सामाजिक सौहार्द, संविधानिक मूल्यों और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर बी डी शुक्रवारे, सुशील प्रजापति, उपेंद्र सिंह, दुलीचंद जांगड़ा, कमलेश यादव, मनोज सोनी सहित कई जन शामिल हुए