किसानों को तत्काल राहत देने की मांग शांति कुमार जैसानी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
किसानों को तत्काल राहत देने की मांग
शांति कुमार जैसानी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर
हरदा (मध्य प्रदेश)।लगातार हो रही भारी वर्षा और जलभराव ने हरदा जिले के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। जिले में इस वर्ष प्रमुख फसलें — सोयाबीन और मक्का — पूरी तरह से नष्ट हो चुकी हैं। किसान नेता श्री शांति कुमार जैसानी ने इस गंभीर स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है और मुख्यमंत्री से किसानों के लिए तत्काल राहत एवं मुआवजा देने की मांग की है।जैसानी ने जानकारी दी कि हरदा जिले में लगभग 1 लाख 80 हजार हेक्टेयर भूमि पर खेती की जाती है, जिसमें अधिकांश किसान सोयाबीन और मक्का की फसल लेते हैं। इस बार की प्राकृतिक आपदा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है, जिससे करीब 1100 करोड़ रुपए की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले किसान इन्हीं फसलों की बिक्री से पूरे साल का खर्च चलाते हैं, लेकिन इस बार की बर्बादी से किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग सभी पर आर्थिक संकट गहराने लगा है।जमना जैसानी फाउंडेशन ने सरकार से निम्नलिखित मांगें रखी हैं —हरदा जिले के किसानों को कम से कम 500 करोड़ रुपए का तत्काल मुआवजा प्रदान किया जाए।आरबीसी 6(4) नियम के तहत मिलने वाली अल्प राशि को संशोधित कर उचित मुआवजा तय किया जाए।फसल बीमा योजना एवं किसान क्रेडिट कार्ड के तहत जमा राशि का लाभ दिलाने हेतु बीमा कंपनियों को पूर्ण भुगतान करने के निर्देश दिए जाएं।अगली फसल के लिए किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज नि:शुल्क या अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएं।
डीएपी और यूरिया खाद की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को लाइन में नहीं लगना पड़े।
जैसानी ने कहा यदि सरकार वास्तव में किसानों की हितैषी सरकार है, तो यही समय है जब उसे किसानों के साथ खड़े होकर उन्हें राहत प्रदान करनी चाहिए
