पंचदिवसीय पुरुषोत्तम मास कथा का भव्य आयोजन 18 जून से
पंचदिवसीय पुरुषोत्तम मास कथा का भव्य आयोजन 18 जून से
संतोष योगी की खबर 999 3268 143
बुधनी। श्री गणेशाय नमः एवं माँ नर्मदा की पावन वंदना के साथ नगर में पंचदिवसीय पुरुषोत्तम मास कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 18 जून 2026 से 22 जून 2026 तक श्री गोपाल मंदिर, माँ नर्मदा तट, बुधनी घाट पर संपन्न होगा।
आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एवं सायं 4:00 बजे से 6:00 बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा। परम पावन पुरुषोत्तम मास के इस पुण्य अवसर पर माँ रेवा के पावन तट पर महंत श्री बालक दास त्यागी जी महाराज के सानिध्य में यह दिव्य कथा आयोजित की जा रही है।
कथा का वाचन धर्माधिकारी पंडित गंगा प्रसाद आचार्य द्वारा किया जाएगा, जिनके श्रीमुख से भक्तजन अमृतमय ज्ञान गंगा का श्रवण कर अपने जीवन को मंगलमय एवं कल्याणकारी बना सकेंगे।
आयोजन समिति द्वारा समस्त धर्म अनुरागी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित करें।
निवेदक: समस्त भक्तगण
