विधायक विष्णु खत्री ने जन्मदिन को बनाया गौसेवा का पर्व

फूल-माला के स्थान पर गौ माता के लिए गौ-ग्रास दान करने का किया आग्रह

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल। बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने अपने जन्मदिन (3 नवंबर 2025) को सेवा और संस्कार का संदेश देने वाला दिन बनाने का अनूठा निर्णय लिया है। उन्होंने अपने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे जन्मदिन पर फूल, माला, केक या गुलदस्ता लेकर न आएं, बल्कि उसकी जगह गौ माता के लिए गौ-ग्रास दान करें।

विधायक खत्री ने अपने संदेश में कहा कि “गौ माता हमारे धर्म और संस्कृति की प्रतीक हैं। उनके संरक्षण और सेवा से ही समाज में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है। इस बार मेरा जन्मदिन उत्सव नहीं, बल्कि गौसेवा को समर्पित रहेगा।”

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर गौशाला के लिए एक ‘गौ-ग्रास पात्र’ रखा जाएगा, जिसमें इच्छुक व्यक्ति अपनी यथाशक्ति योगदान देकर गौसेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बन सकते हैं।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। विधायक खत्री ने कहा कि यदि समाज मिलकर गौ माता की सेवा का संकल्प ले, तो यह सबसे बड़ा धार्मिक और मानवीय कार्य होगा।