छिदगांव तमोली में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ,

भोपाल हेडलाइंस | हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532

हरदा। ग्राम छिदगांव तमोली स्थित श्री संत सिंगाजी महाराज मंदिर परिसर में दिनांक 13 (सोमवार) से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस पावन आयोजन में प्रयागराज से पधारे कथावाचक पंडित रवि शंकर तिवारी जी श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करा रहे हैं।
कथावाचक पंडित तिवारी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह श्रीमद् भागवत कथा सात दिवसीय रहेगी, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं भक्ति भाव का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। कथा के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ ले रहे हैं।
मंदिर के पुजारी संजय योगी ने भी बताया कि श्री संत सिंगाजी महाराज मंदिर में यह आयोजन सोमवार 13 तारीख से 19 तारीख (रविवार) तक किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि दिनांक 19 को समापन अवसर पर प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज से पधारे पंडित रविशंकर तिवारी जी द्वारा पूरे सात दिनों तक कथा का वाचन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण का संचार हो रहा है।
यह धार्मिक आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग एवं सार्वजनिक सहभागिता से किया जा रहा है, जिसमें पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।