भव्य कलश यात्रा में शामिल हुये बालिस्ता रावत व राजू राठौर
भव्य कलश यात्रा में शामिल हुये बालिस्ता रावत व राजू राठौर
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भोपाल जिला प्रभारी बालिस्ता रावत व वार्ड 73 के पार्षद राजू राठौर भव्य कलश यात्रा में हुये शामिल ।
श्री रामसभा मानस मंडल चौरसिया समाज शिव नगर के अध्यक्ष शंकर चौरसिया, सचिव बृजेश चौरसिया, सह सचिव हरिओम चौरसिया, कोषाध्यक्ष राहुल चौरसिया, सह कोषाध्यक्ष रवि चौरसिया, उपाध्यक्ष गोपाल चौरसिया ने बताया कि संगीतमय श्रीमद् भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह, श्री रामसभा मानस मंडल अवधबिहारी मंदिर एवं समस्त सनातनी संगठन की और से यजमान अंगूरी रामाधार चौरसिया के नेतृत्व में आयोजित है, श्री श्री 1008 श्री बालसंत मधुसूदन दास जी महाराज नागाजी निर्माणी अखाड़ा हनुमान धारा मानस धाम चित्रकूट आश्रम वाले कथा का वाचन करेंगे, कथा के प्रथम दिन ध्वज, डीजे, ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ों कन्याओं, महिलाओं ने सर पर कलश रखकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, श्रीमद् भागवत कथा 2 से 9 नवंबर 2025 तक दोपहर 2:00 बजे से श्री हरी इच्छा तक चौरसिया मंदिर मंगल भवन शिव नगर में आयोजित है, 10 नवंबर को बेदी हवन पूर्णाहूति व विशाल भंडारे का आयोजन है ।
कलश यात्रा में आयोजन समिति के पुरुषोत्तम चौरसिया, दशरथ चौरसिया दाढ़ी वाले, रिंकू चौरसिया, गोलू चौरसिया, दीपक चौरसिया, राजबाबू चौरसिया, मुकेश चौरसिया, रामसेवक चौरसिया, सत्यनारायण चौरसिया, नंदकिशोर चौरसिया, लक्ष्मी चौरसिया व अनेकों कार्यकर्ता सहित सैंकड़ों महिलायें शामिल थी ।
