तीर्थ क्षेत्र मां विंध्यवासिनी दरबार सिरवारा बाड़ी में मनाया गया प्रबंधक राकेश नाथ योगी का जन्मदिन

भोपाल हेडलाइंस — संतोष योगी की खबर 

सिरवारा बाड़ी (जिला रायसेन)।

जय माता दी तीर्थ क्षेत्र मां विंध्यवासिनी दरबार सिरवारा बाड़ी के व्यवस्थापक एवं प्रबंधक, पूर्व पार्षद श्री राकेश नाथ योगी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित हुए और राकेश नाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान माता विंध्यवासिनी दरबार में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा भक्तों ने राकेश नाथ योगी के दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की।

इंदौर, भोपाल, उज्जैन, देवास, हरदा और होशंगाबाद से भी बड़ी संख्या में लोगों ने फोन पर बधाई संदेश भेजकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दरबार परिसर में प्रसाद वितरण और भजन-संकीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें भक्तों ने माता रानी के जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।