राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स के संस्थापक राधारमण सक्सेना जी नहीं रहे
राधारमण ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स के संस्थापक राधारमण सक्सेना जी नहीं रहे भदभदा विश्रामघाट पर दी गई अंतिम विदाई, समाज के सभी वर्गों ने दी श्रद्धांजलि
संतोष योगी की खबर 9993268143
भोपाल हेडलाइंस /राधारमण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के संस्थापक एवं चेयरमैन राधारमण सक्सेना जी का सोमवार को निधन हो गया। वे रायसेन जिले में जिला आबकारी अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। निधन के पश्चात सोमवार को भदभदा विश्रामघाट पर परिजनों, मित्रों और प्रशंसकों की उपस्थिति में उन्हें भावभीनी अंतिम विदाई दी गई।
राधारमण सक्सेना जी अपने पीछे एक समृद्ध परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें उनके पुत्र मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव इंजीनियर संजीव सक्सेना और भोपाल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना सहित परिजन और आत्मीयजन शामिल हैं। उनके निधन से शिक्षा जगत, सामाजिक क्षेत्र और राजनीतिक गलियारों में गहरा शोक व्याप्त है। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राधारमण सक्सेना जी का योगदान सदा याद रखा जाएगा।
