बांग्लादेश घटना पर राष्ट्रभक्ति मंच का विरोध प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद यादव ने जताई कड़ी आपत्ति
बांग्लादेश घटना पर राष्ट्रभक्ति मंच का विरोध प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद यादव ने जताई कड़ी आपत्ति
संतोष योगी की खबर
99932 68143
भोपाल। राष्ट्रभक्ति मंच, भोपाल द्वारा बांग्लादेश में हुई हालिया घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मंच के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद यादव ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भारत सरकार सख्त कदम उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि बांग्लादेश के प्रति कठोर कार्रवाई पर विचार किया जाए तथा वहां होने वाले निर्यात पर तत्काल रोक लगाने जैसे प्रभावी उपाय किए जाएं, ताकि घटनाओं पर निर्णायक संदेश जा सके।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसी घटनाएं मानवाधिकारों और क्षेत्रीय शांति के लिए गंभीर चुनौती हैं, जिन पर ठोस और समयबद्ध निर्णय आवश्यक हैं। मंच ने केंद्र सरकार से कूटनीतिक एवं आर्थिक स्तर पर प्रभावी दबाव बनाने की मांग भी रखी।
इस अवसर पर बजरंग दल के गुड्डू राठौर, जगदीश साहू, तरुण, योगेश, जय विकास सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में घटना की निंदा करते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की और देशहित में सख्त कदमों का समर्थन किया।
