नीमनवाडावासी मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन 11 जनवरी को भोपाल में

 

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

 

भोपाल।

नीमनवाडा समाज द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला नीमनवाडावासी मिलन समारोह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ रविवार, 11 जनवरी 2026 को भोपाल स्थित धनवंतरी पार्क, भोपाल (स्टॉल नंबर 08) में संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन समाज में आपसी एकता, भाईचारे एवं पारिवारिक समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

समारोह का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे से होगा। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नाश्ता आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात 11:30 बजे से 12 बजे तक बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों के खेल एवं मनोरंजन गतिविधियाँ होंगी।

दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक समस्त परिवारजनों के मध्य आपसी संवाद एवं परिचय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु दोपहर 2:30 बजे से 3 बजे तक पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

समारोह का समापन दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक सामूहिक भोजन के साथ होगा।

आयोजकों द्वारा समस्त नीमनवाडावासी परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

1008 श्री हनुमान जी महाराज प्राण प्रतिष्ठा एवं श्याम कथा का आयोजन सिरोंज में

सिरोंज (विदिशा)।

तहसील सिरोंज, जिला विदिशा में श्री 1008 श्री हनुमान जी महाराज प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्याम कथा का भव्य आयोजन 11 से 17 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण एवं श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिलेगी।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को आयोजित श्याम कथा रहेगी, जो दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगी। इस अवसर पर श्रद्धालु भजन, प्रवचन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

आयोजन समिति द्वारा समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धार्मिक अनुष्ठानों को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है।