ग्राम ग्वाडिया में 11 से 17 जनवरी तक संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन

 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

 

सीहोर।तहसील बुदनी अंतर्गत ग्राम ग्वाडिया, जिला सीहोर में आगामी 11 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन संरक्षक श्री हनुमान जी महाराज के सान्निध्य एवं श्री 1008 महामंडलेश्वर मदनगिरी जी महाराज एवं श्री 108 श्री श्यामगिरी जी महाराज की पावन स्मृति में आयोजित होगा।

आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह धार्मिक आयोजन प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी श्री 1008 महामंडलेश्वर मदनगिरी जी महाराज की 31वीं पुण्यतिथि एवं श्री 108 श्यामगिरी जी महाराज की 25वीं पुण्यतिथि के शुभ अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कथा वाचन का दायित्व संत भक्त पुण्य पंडित श्री रामगोपाल जी शर्मा (सदर बाजार, नर्मदापुरम) द्वारा निभाया जाएगा।

कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन के अंतर्गत

11 जनवरी 2026, रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा एवं कथा प्रारंभ,

14 जनवरी 2026, बुधवार को मकर संक्रांति पर्व पर सुंदरकांड पाठ,

16 जनवरी 2026, शुक्रवार को रात्रि पाठ एवं अभिषेक,

17 जनवरी 2026, शनिवार को पूर्णाहुत