नीमनवाडावासी मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन, परिवारिक एकता और सांस्कृतिक सौहार्द का संदेश
नीमनवाडावासी मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन, परिवारिक एकता और सांस्कृतिक सौहार्द का संदेश
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल।
समस्त नीमनवाडावासी (भोपालवासी) परिवार द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नीमनवाडावासी मिलन समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आपसी भाईचारे, पारिवारिक एकता एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता रहेगी।
यह मिलन समारोह रविवार, 11 जनवरी 2026 को धन्वंतरी पार्क, भोपाल (स्थल क्रमांक 08) में आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे से होगा, जो सायं 4:30 बजे तक चलेगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी—
प्रातः 10:00 से 11:00 बजे तक नाश्ता
11:30 से 12:00 बजे तक बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों के खेल व अन्य गतिविधियाँ
12:00 से 2:30 बजे तक समस्त परिवारों के मध्य आपसी परिचय एवं संवाद
2:30 से 3:00 बजे तक बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार वितरण
3:00 से 4:30 बजे तक सामूहिक भोजन
आयोजन समिति ने सभी नीमनवाडावासी परिवारों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस मिलन समारोह को सफल बनाएं। यह आयोजन न केवल सामाजिक जुड़ाव को मजबूती देगा, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य भी करेगा।
