विराट हिंदू सम्मेलन एवं सहभोज का आयोजन 10 जनवरी को सिराली में

 

भोपाल हैडलाइंस जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 

 

सिराली।नगर सिराली में हिंदू समाज की एकता, धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के उद्देश्य से विराट हिंदू सम्मेलन एवं सहभोज का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 10 जनवरी 2026, शनिवार को आयोजित होगा, जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में हिंदू समाज जन की सहभागिता अपेक्षित है।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से होगी, जो मांई मंदिर से मकड़ाई गार्डन तक निकाली जाएगी। कलश यात्रा का समय प्रातः 8 बजे निर्धारित है। इसके पश्चात सम्मेलन एवं सहभोज का आयोजन मकड़ाई गार्डन, सिराली में किया जाएगा। सहभोज का समय प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।

इस अवसर पर कलश यात्रा एवं शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बौद्धिक उद्बोधन तथा भोजन-प्रसादी की विशेष व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम का आयोजन हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, सकल हिंदू समाज एवं समस्त नगरवासी हिंदू परिवार, सिराली के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।