भोपाल में 25 जनवरी को बैनगंगा क्षत्रिय पंवार समाज का भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ 

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल राजा भोज की नगरी भोपाल में बैनगंगा क्षत्रिय पंवार समाज द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 जनवरी 2026 को भव्य वार्षिक उत्सव सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन परमार भवन, साकेत नगर, भोपाल में किया जाएगा।

इस गरिमामय सामाजिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा गौर तथा राष्ट्रीय पंवार महासभा के अध्यक्ष नंदलाल चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

सम्मेलन के दौरान पंवार समाज के उन व्यक्तियों, महिलाओं एवं बच्चों को विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज और देश का नाम रोशन किया है। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं।

कार्यक्रम में समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं खेलकूद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएँगे, जो सम्मेलन का मुख्य आकर्षण रहेंगे।

समाज के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकरे ने सम्मेलन को लेकर कहा—

“यह सम्मेलन समाज की एकता, प्रतिभा और संस्कारों का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य समाज की नई पीढ़ी को प्रेरित करना और उनकी उपलब्धियों को उचित मंच देना है।”

इस आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की सहभागिता अपेक्षित है।