रहटगांव तहसील के वनग्राम बोरपानी में विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

 

भोपाल हेडलाइंस | रहटगांव संवाददाता राहुल पवार योगी

 

रहटगांव तहसील के वनांचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरपानी में विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्रीय खिलाड़ियों के साथ-साथ बैतूल, हरदा एवं खंडवा जिले की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे आयोजन में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय शाह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।

प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार 7,000 रुपये निर्धारित किया गया था। फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा और खिलाड़ियों ने खेल भावना व अनुशासन का उत्कृष्ट परिचय दिया। दर्शकों ने भी पूरे उत्साह के साथ मैच का आनंद लिया।

इस अवसर पर पार्षद सुनील दुबे (टिमरनी), भाजपा जिला उपाध्यक्ष गयाप्रसाद पाण्डेय, भाजपा नेता हरिओम पटेल, कायदा मंडल अध्यक्ष सतीश इवने, सरपंच बोरपानी प्रेम इवने, आयोजन समिति के सदस्यगण एवं सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।