लक्ष्मीपति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के सीईओ डॉ. संजय बंसल को ‘ भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल लक्ष्मीपति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के लिए गर्व का क्षण रहा जब संस्थान के सीईओ डॉ. संजय बंसल को प्रतिष्ठित भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। यह राष्ट्रीय सम्मान 21 फरवरी 2026 को देहरादून स्थित उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. संजय बंसल को सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इस गरिमामय आयोजन का संचालन

इंटरनेशनल सोसायटी फॉर सोशल रिफॉर्म एंड हायर एजुकेशन (ISRHE) द्वारा किया गया, जिसमें देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

डॉ. संजय बंसल को शिक्षा, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, दूरदर्शी सोच एवं समर्पित कार्यशैली के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। उनके कुशल मार्गदर्शन में लक्ष्मीपति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स निरंतर गुणवत्ता, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में अग्रसर है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन, प्रबंधन, प्राध्यापकगण, स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।