राष्ट्रीय कार्यकारिणी में योगी विजेंद्र नाथ बने राष्ट्रीय प्रचार मंत्री, समाज में हर्ष की लहर

संतोष योगी की खबर

इंदौर। भारत की प्राचीन नाथ परंपरा और आध्यात्मिक धारा को आगे बढ़ाने वाले अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम भारद्वाज ने योगी विजेंद्र नाथ जी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय प्रचार मंत्री पद पर मनोनीत किया है।

इस महत्वपूर्ण मनोनयन की घोषणा के साथ ही नाथ समाज में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई। समाज के पदाधिकारियों, संतजनों एवं सदस्यों ने योगी विजेंद्र नाथ जी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इसे संगठन के लिए गर्व का क्षण बताया।

समाजजनों का कहना है कि योगी विजेंद्र नाथ जी लंबे समय से नाथ परंपरा के प्रचार-प्रसार, सामाजिक एकता और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण भाव से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा नाथ समाज की गौरवशाली परंपरा को देशभर में और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार मंत्री के रूप में उनकी जिम्मेदारी समाज की विचारधारा, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की होगी। यह मनोनयन न केवल व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि पूरे नाथ समाज के लिए गौरव और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक संगठित, सक्रिय एवं प्रभावशाली भूमिका