हरियाणा के मुख्यमंत्री का नाथ समाज को संदेश, गोरखनाथ प्रकट उत्सव पर दी शुभकामनाएं
हरियाणा के मुख्यमंत्री का नाथ समाज को संदेश, गोरखनाथ प्रकट उत्सव पर दी शुभकामनाएं
भोपाल हेडलाइंस | संतोष योगी की खबर
चंडीगढ़। नायब सिंह सैनी ने अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज, इंदौर द्वारा प्रकाशित “लाला रामस्वरूप रामनारायण पंचांग, जबलपुर–2026” के अवसर पर शुभकामना संदेश जारी किया है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हो रही है कि भगवान गुरु गोरखनाथ जी के प्रकट उत्सव के पावन अवसर पर उनका दिव्य चित्र प्रकाशित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने संदेश में उल्लेख किया कि गुरु गोरखनाथ भारतीय आध्यात्मिक परंपरा के महान योगी, समाज सुधारक एवं नाथ संप्रदाय के प्रणेता रहे हैं। उनके विचार—योग, संयम, सेवा और समता—आज भी मानव जीवन को सही दिशा प्रदान कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु गोरखनाथ जी ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनचेतना जागृत की और समाज को आध्यात्मिक एवं नैतिक उत्थान का मार्ग दिखाया।
मुख्यमंत्री ने पंचांग के सफल प्रकाशन के लिए श्री प्रह्लादजी अग्रवाल सहित समस्त आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आयोजन की सफलता की कामना की।
