ब्राह्मण-सवर्ण समाज ने की शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, उठाए 11 सूत्रीय मांगों के मुद्दे
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल, : ब्राह्मण और सवर्ण समाज ने सरकार की नीतियों और प्रशासनिक व्यवहार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। इस आंदोलन का उद्देश्य समाज के अधिकारों और युवाओं के भविष्य की रक्षा करना बताया गया है।
स्थान और समय:
लाल मैदान, खुशिलाल आयुर्वेदिक अस्पताल के पास, नेहरू नगर, भोपाल
रविवार, 15 मार्च, सुबह 11 बजे
आंदोलन का उद्देश्य:
ब्राह्मण रेजीमेंट भोपाल द्वारा आयोजित इस आंदोलन में कहा गया है कि सवर्ण समाज को वर्तमान सरकार की नीतियों, आरक्षण और एट्रोसिटी एक्ट जैसे कानूनों के कारण प्रताड़ित किया जा रहा है। आंदोलन के माध्यम से सरकार को चेतावनी देने और युवाओं के भविष्य की रक्षा करने का संदेश देना है।
मुख्य आयोजकों में रामनारायण अवस्थी और चंद्रभान तिवारी शामिल हैं, जिन्होंने सभी से अधिकतम संख्या में शामिल होने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
मुख्य मांगें:
आंदोलन में 11 सूत्रीय मांगों को उठाया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:
यूजीसी के विवादित नियमों को रद्द करना
आरक्षण नीति में सुधार
एट्रोसिटी एक्ट के दुरुपयोग पर रोक
समानता के अधिकार की सुनिश्चितता
आयोजकों ने कहा कि अब समय मांगने का नहीं, बल्कि छीन कर लेने का है। सामाजिक समरसता को बिगाड़ने वाले और जातीय संघर्ष की ओर ले जाने वाले तत्वों के खिलाफ चेतावनी देने का यह आंदोलन निर्णायक कदम माना जा रहा है।
विशेष आयोजन:
आंदोलन के दौरान उपस्थित लोगों के लिए स्वरूची भोज की भी व्यवस्था रहेगी।
आयोजक:
ब्राह्मण रेजीमेंट, भोपाल
