सीहोर युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश राजपूत का सिराली आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
सिराली। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सीहोर के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश राजपूत (रेहटी) का सोमवार को सिराली आगमन हुआ। उनके आगमन पर स्थानीय भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र सिंदा के नेतृत्व में राजेश राजपूत का शाल, श्रीफल एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान राजेश राजपूत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती और युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलती है। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
इस मौके पर युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र सिंदा, राहुल पटेल, अजय मालवीय, विशाल ठाकुर, सुमित मालवीय, मुकेश पटवारे, बबलू घावरी, राहुल शाह, अमरदास पटेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
