माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव बुद्धेश वैद्य को मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने सोपा ज्ञापन 

संतोष योगी की खबर 99932 68143

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर क्षत्रवीर सिंह राठौर के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारिओं ने मंडल के सचिव बुद्धेश कुमार वैद्य को ज्ञापन सौंपते हुए चर्चा में कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं की मूल्यांकन के मानदेय की राशि 15 एवं 16 रुपए के स्थान पर कम से कम₹25 प्रति उत्तर पुस्तिकाएं की जावे एवं प्रति दिवस प्रति शिक्षक को 45 उत्तर पुस्तिकाओं की सीमा घटाकर 30 से 35 की जाए और उपमुख परीक्षक मुख्य परीक्षक तथा मूल्यांकन केंद्र अधिकारियों के प्रति दिवस मिलने वाले मानदेय में वृद्धि की जावे 

श्री राठौर ने चर्चा में सचिव को अवगत कराया कि द्वितीय अवसर परीक्षा जो 7 मई 2026से की प्रथम सप्ताह में नहीं अपितु जून 2026 के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ करें ताकि शिक्षकों को 12 महीने में मिलने वाले ग्रीष्म अवकाश का भी लाभ मिल सके जिससे शिक्षक अवकाश के दिनों में अपने पारिवारिक/ वैवाहिक/ सामाजिक /धार्मिक तथा अन्य आवश्यक कार्यों में सम्मिलित हो सकेl ज्ञापन देते समय मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की प्रांतीय सचिव संध्या नाइक जिला उपाध्यक्ष हिरदेश दुबे फंदा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना शर्मा तथा तकनीकी शिक्षा प्रकोष्ठ प्रमुख श्रीकांत नायक भी प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि मंडल में सहभागी रहेl

     चर्चा अत्यंत सार्थक रहीl और एक पत्र की प्रतिलिपि मंडल की माननीय अध्यक्ष महोदय को भी दी गई l