मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच की और से दाउदी बोहरा जमात को ईदुल फ़ित्र की बधाई बोहरा जमात के 30 रोज़े पूण
*मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच की और से दाउदी बोहरा जमात को ईदुल फ़ित्र की बधाई बोहरा जमात के 30 रोज़े पूण*
संतोष योगी की खबर 99932 68143
भोपाल मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच के सचिव हाजी मोहम्मद इमरान हारून ने दाउदी बोहरा जमात के अनुयायियों को ईदुल फ़ित्र की बधाई दी है हाजी इमरान हारून ने बोहरा जमात को ईद की बधाई देते हुए बताया कि आज जमात के 30 रोज़े पूण हो गए कल गुरुवार को बोहरा जमात के अनुयायियों द्वारा ईदुल फ़ित्र मनाई जाएगी मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच की और से मुल्क़ भर के दाउदी बोहरा जमात के अनुयायियों धर्म गुरुओं उलमा इकराम शहर के प्रमुख आमिल साहब को मंच की और से ईद की बधाई देते है चांद देखने के पश्चात सुन्नी समुदाय के अनुयायियों द्वारा ईदुल फ़ित्र मनाई जाएगी वही हाजी मोहम्मद इमरान हारून ने मुस्लिम समाज से अपील की है *ईद के चांद की उलमा इकराम तस्दीक़ से पहले तोप न फोड़ी जाए न कोई अवामी एलान किया जाए* उलमा इकराम की समिति रमज़ान ईद फ़ित्र ईदुल अज़हा के मौके पर हर साल शहर की मोती मस्जिद में चांद देखने का एहतेमाम किआ जाता है और पूरी तसदीक और मशवरे चांद देखने के बाद ही एलान न किया जाता है पर रमज़ान का चांद देखने के मौके पर कुछ लोगो ने उलमा इकराम की राय और एलान का इंतज़ार किए बगैर नमाज़ के दौरान ही तोप फोड़ दी जो अफ़सोस का बाइस है हम सब को उलमा इकराम के एलान का इंतज़ार करना चाहिए और चांद दिखने की तस्दीक का इंतजार करना चाहिए ईदुल फ़ित्र के चांद देखने के मौके पर इस बात का ज़रूर ख़याल करे मोती मस्जिद से उलमा इकराम के एलान और तस्दीक के बाद ही चांद के एलान की खबर को आम करें उससे पहले किसी भी जगह से शहर भोपाल में कोई एलान न किया जाए न तोप फोड़ी जाएं खास तौर पर नोजवान साथी इस तरफ खुसूसी तवज्जो दे कि उलामा इकराम की तस्दीक का इंतजार करें
