आर्य समाज महावीर नगर में वार्षिकोत्सव एवं एवं स्थापना दिवस चतुर्वेद शतकम् महायज्ञ संपन्न

संतोष योगी की खबर 9993268143

भोपाल के महावीर नगर स्थित आर्य समाज महावीर नगर भोपाल में “वार्षिकोत्सव एवं चतुर्वेद शतकम् महायज्ञ” का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वैदिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ लिया।

कार्यक्रम के दौरान चतुर्वेद शतकम् महायज्ञ, भजन-कीर्तन, प्रवचन तथा ऋषि लंगर (प्रीतिभोज) का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित जनसमुदाय ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन का उद्देश्य वैदिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार एवं समाज में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना रहा।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रकाश जी आर्य उपस्थित रहे, जबकि अतुल वर्मा ने मंत्री के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आमंत्रित विद्वानों में स्वामी ऋतस्पति एवं डॉ. अखिलेश शर्मा ने अपने प्रवचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को वैदिक ज्ञान से प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथियों में जानकी मोहन जौहरी, धर्मेंद्र कौशल तथा विजय अग्रवाल की उपस्थिति रही। भजन-प्रस्तुति सुश्री आकांक्षा आर्य एवं कु. विभूति आर्य द्वारा दी गई, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस आयोजन की जानकारी संस्था के कोषाध्यक्ष महेंद्र चंद्र शर्मा ने दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंत्री श्रीमती सरोज लता सोनी सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संस्था की अपमंत्री श्रीमती राकेश शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में वैदिक संस्कारों का प्रसार होता है और लोगों को धर्म व संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।