नगर परिषद सिराली में ‘जलगंगा संवर्धन अभियान 2026’ का शुभारंभ इंदिरा कॉलोनी के पुराने कुएं का होगा जीर्णोद्धार
इंदिरा कॉलोनी के पुराने कुएं का होगा जीर्णोद्धार
भोपाल हेडलाइंस हरदा जिला ब्यूरो चीफ संजय योगी की खबर 7805953532
सिराली। जल स्रोतों के संरक्षण और पुनरुद्धार के संकल्प के साथ नगर परिषद सिराली द्वारा ‘जलगंगा संवर्धन अभियान 2026’ के अंतर्गत विकास कार्यों की शुरुआत की गई। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 01 स्थित इंदिरा कॉलोनी के पुराने कुएं के जीर्णोद्धार कार्य का विधि-विधान से पूजन कर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष अनीता कैलाश चंद्र अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष सचिन श्याम बुचा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने कुएं का पूजन कर क्षेत्र में जल स्तर सुधारने तथा ऐतिहासिक जल स्रोतों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों का उत्साह देखने को मिला। प्रमुख रूप से कालूराम सेजकर (पार्षद), जितेंद्र मालवीय (पार्षद प्रतिनिधि), पंकज गुप्ता (पार्षद प्रतिनिधि) सहित मुख्य नगर परिषद अधिकारी सीएमओ जयंत वर्मा एवं कर्मचारी वार्डवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने बताया कि ‘जलगंगा संवर्धन अभियान’ का उद्देश्य नगर के पुराने एवं उपेक्षित जल स्रोतों की सफाई, मरम्मत और जीर्णोद्धार करना है। इंदिरा कॉलोनी के इस कुएं के पुनरुद्धार से जहां क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि होगी, वहीं जल संचय को भी बढ़ावा मिलेगा।
वार्डवासियों ने नगर परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पेयजल संरक्षण और स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
