आमासेल में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया 

 

भोपाल हेडलाइंस सिराली संवाददाता संजय योगी की खबर 

 

सिराली (हरदा)।

तहसील सिराली के ग्राम आमासेल स्थित भवानी चौक पर आज भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टिमरनी से विशेष रूप से आर्केस्ट्रा मंडली आमंत्रित की गई।

 

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक कलाकार उदित जैन, अजय शर्मा, हेरी, उमेश कौशल, मोहित मालवीय सहित नन्हीं बालिकाओं ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भजन और गीतों की मधुर धुनों ने उपस्थित जनसमूह को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

 

ग्रामवासियों, महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। समिति के सभी सदस्यों ने आर्केस्ट्रा मंडली की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और पूरे गांव में देर रात तक श्रद्धा व उत्साह का वातावरण बना रहा।